#haryanagorvment
Trending

फर्जी आधार से जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, हिसार पुलिस ने 2 दबोचे

फर्जी आधार से जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, हिसार पुलिस ने 2 दबोचे

हिसार :-(अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक निर्मला के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रन सिंह व बलबीर निवासी आदमपुर के रूप में हुई है . प्रभारी निरीक्षक निर्मला ने बताया की शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी सदलपुर, तहसील आदमपुर, जिला हिसार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, गाँव सदलपुर स्थित जमीन (खेवट नंबर 3361, खतौनी नंबर 3919, क्षेत्रफल 1 कनाल 4 मरला, जमाबंदी 2023/2024) के असल मालिक पोलाराम (पुत्र किस्तुरा पुत्र सुखराम) हैं। आरोपी बलबीर सिंह ने पोलाराम का नाम लगाकर तथा फर्जी तरीके से आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल (नाम बदलकर/धोखाधड़ी) करके एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा किया। इसके पश्चात आरोपियों (रन सिंह, बलबीर सिंह व अन्य साथियों) ने मिलीभगत कर उक्त जमीन की फर्जी रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। इसके साथ ही पीड़ित को तंग व परेशान करने, पेड़ उखाड़ने और जबरन कब्जा करने की धमकी देने का भी आरोप है। आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ व आगामी जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button