Haryana
Trending

फसल बचाने के लिए हरकत में प्रशासन उपायुक्त ने जलभराव क्षेत्रों का किया दौरा II

फसल बचाने के लिए हरकत में प्रशासन उपायुक्त ने जलभराव क्षेत्रों का किया दौरा II

नूंह-

बाढ़ बचाव प्रबंधों को लेकर उपायुक्त ने किया ड्रेन व नालों का निरीक्षण:-

  • पानी निकासी के लिए सभी मशीनरी को चालू हालत में रखें
  • पशुओं की सुरक्षा का भी रखा जाए ध्यान
  • एसडीएम अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर बनाए रखें कड़ी नजर

नूंह-(निकुंज गर्ग):- उपायुक्त अखिल पिलानी ने निरंतर हो रही बारिश के चलते बाढ़ बचाव स्थितियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आज जिले के अंतर्गत गुजरने वाली विभिन्न ड्रेन व नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी निकासी के सभी प्रबंध पूरी तत्परता से किए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि पानी की निकासी के लिए सभी मशीनरी चालू हालत में रहनी चाहिए तथा मशीनरी और स्टाफ को फील्ड में तैनात किया जाए। निरीक्षण दौरे के दौरान उन्होंने बाजड़का-घासेड़ा के पास नूंह ड्रेन, कोटला ड्रेन, चंदेनी ड्रेन, उजीना ड्रेन, न्यू कोट ड्रेन नाहरपुर नाला, उजीना-लुहिंग्या कलां ड्रेन सहित अन्य बाढ़ प्रभावित खेतों और स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग व अन्य संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खेतों में जमा पानी की निकासी के लिए उचित व प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसानों की फसल को नुकसान से बचाया जा सके। उपायुक्त ने इस अवसर पर गांव जैवंत का भी दौरा किया तथा गांव की फिरनी व खेतों में जलभराव की स्थिति को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

आबादी वाले क्षेत्रों व पशुओं की सुरक्षा के हों व्यापक इंतजाम:-

उपायुक्त अखिल पिलानी ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए आज जिला की मुख्य ड्रेनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नूंह, चंदेनी व उजीना ड्रेन सहित अन्य सभी ड्रेन में पानी सुरक्षित जोन में ही बह रहा है। उन्होंने कहा कि आज पुन्हाना शहर में भी जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से साथ बैठक की गई, जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पुन्हाना शहर की मुख्य सड़क के निर्माण संबंधी टैंडर प्रक्रिया में तेजी लाएं तथा सड़क व नालों का निर्माण जल्द करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा शहर की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। पेयजल व बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने इन सभी कार्यों को आगामी 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भारी वर्षा के दौरान पानी निकासी का उचित प्रबंध सुनिश्चित करें। पशुओं व आबादी वाले क्षेत्रों की सुरक्षा के मद्देजर पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम व प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। सभी स्कूलों में भी जलभराव की स्थिति को चेक किया जाए तथा स्कूलों को जाने वाले रास्तों में जल भराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button