Haryana
Trending

विश्व शांति दिवस पर स्वामी रमेश साहुवाला का संदेश – प्रेम, करूणा और अहिंसा ही रास्ता है II

विश्व शांति दिवस पर स्वामी रमेश साहुवाला का संदेश – प्रेम, करूणा और अहिंसा ही रास्ता है II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आज हमें संसार में हर व्यक्ति और राष्ट्र के बीच शांति और सद्भाव की स्थिति पैदा करनी है। जहां पर आपस में किसी भी प्रकार का युद्ध और संघर्ष नहीं हो बल्कि सभी आपस में सम्मान के साथ रह सके तथा सभी लोग भय और हिंसा से मुक्त होकर शांतिपूर्ण और समृद्ध जीवन जी सके। यह शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय ध्यान मंदिर में अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति दिवस पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा हमें लोगो में संस्कृति और राष्ट्रों के बीच आपसी समझ, सदभावना और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।

श्री साहुवाला ने कहा कि:-

विश्व शांति के लिए व्यक्गित और सामूहिक प्रेम, सहिष्णुता और समझ को बढ़ावा देना चाहिए, मानवाधिकारों की रक्षा करनी चाहिए, शिक्षा का प्रसार करना चाहिए, गरीबी और असमानता को कम करना चाहिए और शांतिपूर्ण संघर्ष और समाधान के तरीकों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा हमें हथियारों की प्रतिस्पर्धा कम करनी होगी। राष्ट्रो के बीच अंतराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना होगा ताकि हम दूसरो के प्रति करूणावान और दयालु बन सके। उन्होंने कहा हमे अपने आस-पास होने वाले अन्याय के विरूद्ध आवाज उठानी होगी तथा शांतिपूर्ण तरीकों से समाज में बदलाव लाना होगा, शिक्षा को बढ़ाना होगा, लोगो को एक-दूसरे की संस्कृति और समस्याओं को समझना होगा। जीवन और स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा करनी होगी, तभी हम आपस में प्रेम और प्यार से रह सकते हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि:-

देशों के बीच बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संर्घषों का हल करना होगा। समाजिक न्याय और आर्थिक सम्मानता को बढ़ावा देना होगा तथा प्रेम, करूणा और अहिंसा के माध्यम से ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। इससे पूर्व स्वामी रमेश साहुवाला ने सभी के साथ मिलकर हाथ जोड़कर परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की विश्व में शांति बनाएं रखे और सभी देश आपस मे प्रेम, प्यार से मिलजुल कर रहें। इस अवसर पर अमर साहुवाला, रितुन साहुवाला, विजय गोयल, संदीप कुमार, वासु, पवन कुमार, नीलम, पारूल, रीना, भावना, दीपा प्रियंका, अंजलि, जानवी, अमरदीप, काजल, हीना, नंदनी, कविता, अमनदीप, रेखा, कुसुम, सिमरन, पायल तथा प्रवीन उपस्थित थें ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button