HaryanaUncategorized

नशा तस्कर को 10.14 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू II

एंटी नारकोटिक सैल की बडी कार्यवाही:-

नशा तस्कर को 10.14 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- जिला पुलिस सिरसा द्वरा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उप नि0 राजेन्द्र कुमार प्रभारी एंटी नारकोटिक सैल के निर्देशन मे उनकी ASI विनोद कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम जब बादर पती वार्ङ न0 5 रोड़ी पर मौजूद थी कि इसी दौरान एक सदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर घबराकर वापस मुङ गया ओर भागने लगा ।शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू किया । आरोपी की पहचान नाम जगजीत सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी बंदर पट्टी, रोड़ी के रुप मे हुई है । आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई , तलाशी के दौरान काले बैग से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को कब्जे पुलिस में लेकर NDPS एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मुकदमा 102/2025 दर्ज कर आगे की कार्यवाही थाना रोडी द्वारा शुरू कर दी गई है। प्रबन्धक थाना रोडी नि0 जनक सिहं ने बतलाया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button