Uncategorized
Trending

मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिस! नशे की सप्लाई चेन पर बड़ा वारII

मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिस! नशे की सप्लाई चेन पर बड़ा वारII

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। हिसार पुलिस केवल नशा बेचने वालों तक सीमित न रहकर नशे की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपियों और उनके नेटवर्क तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना अग्रोहा पुलिस ने वर्ष 2025 के एक पुराने NDPS मामले में हेरोइन (चिट्टा) के असल सप्लायर आरोपी विजय और महिला आरोपी प्रमजीत निवासीगण पीरांवाली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना अग्रोहा में तैनात एएसआई नरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने अग्रोहा पुल के नीचे से आरोपी मनप्रीत और देवकरण निवासी रानियां को 8 ग्राम 660 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी मनप्रीत और देवकरण ने खुलासा किया था कि उन्होंने बरामद हेरोइन (चिट्टा) आरोपी विजय और महिला आरोपी प्रमजीत निवासीगण पीरांवाली से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सप्लाई के स्रोत का पता लगाया और दोनों कथित सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया। असल सप्लायरों को एसपी हिसार की सख्त चेतावनी पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया कि नशे का कारोबार करने वाले यह समझ लें कि पुलिस की कार्रवाई केवल नशा बेचते समय पकड़े जाने वाले व्यक्तियों तक सीमित नहीं रहेगी। नशे की खेप उपलब्ध करवाने वाले मुख्य सप्लायरों, खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों और पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुराने मामलों में भी सप्लाई के स्रोत तक पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के लिए हिसार जिले में कोई जगह नहीं है। एसपी हिसार की आमजन से अपील: नशे की खरीद-फरोख्त या सप्लाई से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। नशा बेचने वाला हो या नशे की सप्लाई करने वाला, कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचेगा। हिसार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button