सोने की ताबीजी चुराने वाली महिला गिरफ्तार II
सोने की ताबीजी चुराने वाली महिला गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा की टीम ने तारा बाबा कुटिया परिसर में महिला की ताबीजी चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी महिला ममता पत्नी राजकुमार वासी गोविन्दपुर हाल नजदीक खाटु श्याम मन्दिर सिरसा को गिरफ्तार किया है।इस अभियोग मे मौसमी उर्फ ललिता पत्नी लिच्छू उर्फ पप्पू निवासी सुल्तानपुरिया रोड, रानिया पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है । प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 चणजीत सिहं ने बताया कि दिनांक 17.07.2025 को तारोबाई W/o दलीप निवासी गांव नटार सिरसा ने शिकायत देकर बताया कि वह तारा बाबा कुटिया आई थीं, जहां अत्यधिक भीड़ का लाभ उठाकर अज्ञात महिला द्वारा उनके गले से सोने की ताबीजी चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में अभियोग संख्या 382, दिनांक 23.07.2025 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियोग का अनुसन्धान ASI मोहन लाल द्वारा किया जा रहा है । दौराने अनुसन्धान तकनीकी साक्ष्यो व गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीया ममता उक्त को दिनांक 11.08.2025 को गिरफ्तार किया । दौराने अनुसन्धान आरोपीया से 2 सोने की तबीजी व 20000/- रुपये बरामद किये गये है । पुलिस ने आरोपीया को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



