madhya pradesh
Trending

ग्राम पथरिया में संचालित केंद्रीय विद्यालय अशोकनगर का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण II

ग्राम पथरिया में संचालित केंद्रीय विद्यालय अशोकनगर का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण II

ग्राम पथरिया में संचालित केंद्रीय विद्यालय अशोकनगर का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण:-

अशोकनगर-(पवन कुमार लोधी):- कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को ग्राम पथरिया में संचालित केंद्रीय विद्यालय अशोकनगर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्‍होंने स्‍कूल परिसर का भ्रमण कर व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया । साथ ही स्‍कूल में संचालित कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के कक्षों में पहुंचकर बच्‍चों के लिए उपलब्‍ध व्‍यवस्‍थाओं को देखा। उन्‍होंने स्‍कूल प्राचार्य से सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बारे में जानकारी ली। साथ ही केन्‍द्रीय विद्यालय के मुख्‍य गेट पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती किये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने स्‍कूल में भृत्य एवं शिक्षक स्टाफ की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। स्टॉफ उपस्थिति पंजी का संधारण ठीक ढंग से नहीं पाए जाने पर प्राचार्य श्री यशोधन वझे को कारण बताओ नोटिस दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों के लिए स्कूल में बेहतर व्यवस्थाएं एवं शैक्षणिक माहौल का वातावरण बेहतर हो। साथ ही बच्चों के लिए खेल गतिविधियां हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में पेयजल, शौचालय, विद्युत संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्‍होंने विद्यालय में बच्‍चों के लिए लायब्रेरी स्‍थापित कर संचालन किये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने बच्‍चों के अध्‍ययापन हेतु बोर्ड को दीवार पर लगवाये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने स्‍कूली बच्‍चों की सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय परिसर के बाहर गहरी खाई की समतलीकरण कराये जाने के निर्देश सीएमओ को दिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button