Haryana
Trending

एम.सी. मार्केट सिरसा में अवैध शराब सहित युवक काबू II

एम.सी. मार्केट सिरसा में अवैध शराब सहित युवक काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीआईए सिरसा पुलिस ने एमसी मार्केट सिरसा से एक युवक को अवैध देशी शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।सीआईए सिरसा प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेम कुमार के निर्देशन में ASI हरजीत सिंह नंबर 870, अपनी टीम के साथ अपराध पड़ताल में सुभाष चौक, सिरसा पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबर खास ने सूचना दी कि भीम सिंह पुत्र शेरचन्द, निवासी चावला स्वीट्स वाली गली, सिरसा, एमसी मार्केट में रेहड़ियों के पास प्लास्टिक के कट्टे में देशी शराब की बोतलें बेच रहा है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए सीआईए पुलिस टीम ने एमसी मार्केट में छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी कट्टा लेकर जाने लगा, जिसे घेरकर काबू किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भीम सिंह बताया। कट्टे की जांच करने पर उसमें देशी ठेका शराब “मस्ती माल्टा” की कुल 17 बोतलें बरामद हुईं। बरामद बोतलों को सील करके कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में धारा 61(1)(a)/4/20 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई थाना शहर सिरसा पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।। # newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button