Haryana
Trending

निजी स्कूल एसोसिएशन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार और सम्मान समारोह II

निजी स्कूल एसोसिएशन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार और सम्मान समारोह II

रानियां-(विरेंदर मलेठिया):- शहर के जीवन नगर मार्ग पर स्थित दी गुरुकुल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में सोमवार को निजी स्कूल संचालकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हरियाणा के उप प्रधान डॉ अमित मेहता ने शिरकत की और उनके नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सुखराज सिंह जोसन द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान सुखराज सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकारिणी का विस्तार करना था। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन में ब्लॉक की नई कार्यकारिणी में जोबनदीप सिंह उपप्रधान,रमेश झोरड़ उपप्रधान, लक्ष्मीनारायण सचिन,नवदीप सिंह सहसचिव, प्रिंस कंबोज कोषाध्यक्ष, हरजिंदर सिंह लीगल एडवाइजर, सुभाष सहारण प्रेस प्रवक्ता, दर्शन सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सुखराज सिंह जोसन ने नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को फूल माला पहनकर सम्मानित किया। प्रधान सुखराज सिंह जोसन ने प्राइवेट स्कूलों को आने वाली विभिन्न समस्याओं को एक मंच के माध्यम से उठाने और उनका हल करवाने का आश्वासन दिया। इस बैठक में विद्यालयों की समस्याओं को दूर कराने पर मंथन किया गया। शिक्षा में नवाचार तथा निजी स्कूलों को आने वाली समस्याओं का निराकरण करने का विश्वास दिलाया गया। इस मौके पर फेडरेशन का प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हरियाणा के उप प्रधान डा. अमित मेहता ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार निजी विद्यालयों में पढ़ाई को प्रभावी बनाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की उम्मीद से भी बेहतरीन ढंग से निजी विद्यालयों के हित के लिए काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजाराम डूडी, अमर सिंह जोसन संरक्षक,गुरभेज सिंह भिंडर संरक्षक, रणजीत कम्बोज, जिला उप प्रधान विक्रमजीत सिंह मोमी, भूप सिंह, रघुबीर सिंह जोसन, सुभाष सहारण, सतबीर तेतरवाल, दर्शन सिंह, विनोद जांगड़ा, राकेश कुमार, प्रीतम सिंह, पंकज कुमार, लक्ष्मी नारायण, गुरमीत सिंह मान, अभय झोरड़, हर सिमरत बाजवा, सुरेंद्र कुमार, नवप्रीत सिंह, विजेन्द्र लोहट,गजानंद वर्मा मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button