भारत देश के संविधान अपनाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से मनाए जा रहे ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ अभियान।।
भारत देश के संविधान अपनाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से मनाए जा रहे 'हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ अभियान।।


पलवल-(निकुंज गर्ग):- भारत देश के संविधान अपनाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से मनाए जा रहे ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत पलवल जिला के गांव कुशक के अंबेडकर पार्क में ‘संविधान सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर संविधान का सम्मान और रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष विपिन बैसला, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, वरिष्ठ नेता हरेंद्रपाल राणा, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, सतवीर पटेल, जिला उपाध्यक्ष अजय डागर, गांव की सरपंच प्रियंका सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास करने के साथ-साथ देश के महापुरूषों को पूरा-मान सम्मान दे रही है।
यही कारण है कि सरकार ने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान से लेकर उनके शिक्षा ग्रहण स्थल, देहांत स्थल और उनके अंतिम संस्कार स्थल पर सभी जगह उनके स्मारण बनाकर पंचतीर्थ बनाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत देश को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने के संकल्प को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वïान किया कि वे देश व प्रदेश को विकसित बनाने, आगे बढाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। देश को विकसित बनाने में सभी लोगों को अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। संविधान से ही सभी नागरिकों के अधिकार संरक्षित है। यह अधिकार हमें कर्तव्यबोध भी करवाते हैं। इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान एक लिखित दस्तावेज है, जो सरकार और उसके संगठनों के मौलिक बुनियादी संहिता, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और कर्तव्यों और नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का निर्धारण करने वाले ढांचे को निर्धारित करता है। इसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से भारत देश के संविधान अपनाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज ‘संविधान सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।। #newstodayhry @newstodayhry



