लखनऊ जंबूरी की तैयारी को लेकर स्काउट्स एंड गाइड्स टीम ने शिक्षा अधिकारियों से की बैठक II
लखनऊ जंबूरी की तैयारी को लेकर स्काउट्स एंड गाइड्स टीम ने शिक्षा अधिकारियों से की बैठक II


भारत स्काउट्स एंड गाइड टीम ने जिला अधिकारियों से की मुलाकात, लखनऊ जंबूरी और आगामी कार्यों पर हुई चर्चा:-
सिरसा-(अक्षति कम्बोज):- भारत स्काउट्स एंड गाइड की एक उच्चस्तरीय टीम ने हाल ही में जिले के शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी लखनऊ जंबूरी में जिले की भागीदारी को सफल बनाने और जिला स्तर के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता साईं, डीपीसी (जिला परियोजना समन्वयक) श्री सुभाष फुटेला, और उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद श्योराण , पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री संत कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्काउट्स एंड गाइड टीम ने इन सभी अधिकारियों को उनकी नई नवनियुक्ति पर हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। लखनऊ जंबूरी की रणनीति पर फोकस इस चर्चा में स्काउट्स एंड गाइड संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। टीम में जिला डीओसी (जिला र्गेनाइजिंग कमिश्नर)डॉ इंदर सैन के साथ डीओसी कब बुलबुल लखविंदर सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी अजय भाटी, जिला जॉइंट डीओसी डॉ. गुरदास सिंह और डॉ. सिकंदर सिंह शामिल थे। इसके अलावा, जगदीश चदौरा BOC पवन कुमार BOC और बलवीर वर्मा BOC ने भी बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया। चर्चा का मुख्य केंद्र लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय जंबूरी में जिले के दल की तैयारी, प्रशिक्षण और व्यवस्थित भागीदारी को सुनिश्चित करना रहा। इसके अतिरिक्त, जिले में स्काउट्स एंड गाइड की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, युवाओं में सेवा भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को आयोजित करने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मुलाकात ने जिला प्रशासन और स्काउट्स एंड गाइड संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है, ताकि जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके और अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके।। #newstodayhry @newstodayhry



