हेरोइन की बड़ी खेप के साथ 5 गिरफ्तार, अब खुलेगी पूरी सप्लाई चेन! ||
हेरोइन की बड़ी खेप के साथ 5 गिरफ्तार, अब खुलेगी पूरी सप्लाई चेन! ||
सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सिरसा पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर ताबड़-तोड़ प्रहार कर रही है । इसी कड़ी के तहत जिला पुलिस की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से करीब 30 लाख रुपए की 149 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन और इस धंधे से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सिरसा पुलिस नशा तस्करों के लिए काल का जंजाल बनी हुई है,अब नशा तस्करों को सिरसा पुलिस की नजरों से बचपाना मुश्किल है । उन्होंने बताया कि रानियां थाना की जीवन नगर चौकी पुलिस गांव संतनगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी बसंत सिंह निवासी संतनगर काबू राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके पास से 76 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसपी साहब ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इस्पेक्टर महाबीर प्रसाद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गांव मीरपुर से रमनदीप उर्फ रमन निवासी मीरपुर को 48 ग्राम 260 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। वहीं नारकोटिक्स् सेल की दूसरी टीम ने नेजिया नहर पुल क्षेत्र से प्रदीप कुमार उर्फ दीपू निवासी बेगू रोड, महता गार्डन सिरसा को 15 ग्राम 690 मिलीग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसी प्रकार बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने गांव बीरुवाला गुढ़ा से अर्जुन निवासी सुखचैन को पांच ग्राम 89 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया। रानियां थाना पुलिस ने वार्ड नंबर दो से कमल कुमार को चार ग्राम 14 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी है, ताकि नशे की खरीद-फरोख्त और सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। एसपी दीपक सहारन ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबार में शामिल लोगों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा। जिले में यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। #newstodayhry





