अवैध शराब के खिलाफ ग्रामवासियों का बड़ा ऐलान मिलेगा 11 हज़ार का जुर्माना और बहिष्कार II
अवैध शराब के खिलाफ ग्रामवासियों का बड़ा ऐलान मिलेगा 11 हज़ार का जुर्माना और बहिष्कार II


ग्राम चीलघाट में अवैध शराब बिक्री के विरोध में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, बंद करने की मांग:-
दमोह-(दौलत नामदेव):- कुम्हारी/ग्राम चीलघाट में अवैध रूप से शराब कि बिक्री कुम्हारी से पड़री के बीच कि दूरी मात्र 1.5 कि.मी. दूरी है दूरी के बीच 5/6 जगह खुलेआम धड़ल्ले से हो रही है, जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर ग्राम वासियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और तत्काल अवैध शराब की दुकानों को बंद करने की मांग की। ओर अवैध शराब बेचने वालों पर जुर्माना रखा। जो कोई अवैध शराब बेचेगा उसको 11 हजार ओर, जो शराब पी के गाली गलौज करेगा, 5 हज़ार जुर्माना ओर समाज से बहिष्कार और दंडित किया जायेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि:-
गांव में कम से कम 5 से 6 स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस शराब बिक्री के कारण ग्राम में सामाजिक वातावरण बिगड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीकर लोग आए दिन गाली-गलौज, झगड़े और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं चोरी जैसी वारदातें भी बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पटना सरपंच लाटोरी यादव विजय पटेल रामचंद्र लोधी दीपक लोधी रामरतन देवकीनंदन अर्जुन चंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे II #newstodayhry @newstodayhry



