madhya pradesh
Trending

पिता करता था टोनाटोटका! बेटे ने उतारा मौत के घाट II

पिता करता था टोनाटोटका! बेटे ने उतारा मौत के घाट II

बालाघाट-(पवन कुमार लोधी):- थाना किरनापुर पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज़ अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। मामला बुजुर्ग पिता की हत्या का है और चौंकाने वाली बात यह है कि कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के बेटे ने ही किया! 5 सितंबर 2025 को थाना किरनापुर के ग्राम भुजा में 67 वर्षीय बुजुर्ग बलवंत टोंडे की लाश उनके घर के पास संदिग्ध हालात में मिली थी। शुरुआत में मामला हादसा लग रहा था, लेकिन पुलिस की तफ्तीश ने पूरे घटनाक्रम को हत्या की तरफ मोड़ दिया।

पिता की हत्या जांच में खुलासा हुआ कि:-

आरोपी बेटा कैलाश टोंडे (उम्र 37 साल) अपने पिता पर जादूटोना करने का शक करता था। आए दिन पिता-पुत्र में इसी बात को लेकर विवाद होता था। आखिरकार गुस्से में आकर कैलाश ने ही अपने पिता की हत्या कर दी और घटना को छुपाने की कोशिश की। थाना प्रभारी किरनापुर निरीक्षक अशोक कुमार नमाना के नेतृत्व में विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक पड़ताल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कैलाश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 336/2025 धारा 103(1), 238 भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्र (भा.पु.से.) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत खुलासा करने पर पूरी टीम की सराहना की है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button