madhya pradesh
Trending

भाजपा पार्षद का प्रशासन पर वार सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम II

भाजपा पार्षद का प्रशासन पर वार सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम II

सागर-(पवन कुमार लोधी):- सागर में नगर सरकार ओर उसके प्रशासन के खिलाफ सत्ताधारी दल भाजपा की महिला पार्षद ने आज हुंकार भर सड़क पर चक्काजाम लगा सत्याग्रह शुरू कर दिया है सूबेदार वार्ड से भाजपा पार्षद रुबी कृष्ण कुमार पटेल वार्डवासियो के साथ गोला कुआं के पास चक्काजाम लगा सड़क पर बैठ गई इस दौरान जमकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के शुरू भी खूब बुलंद हुए वार्डवासियो के साथ अपनी मांगो को उल्लेखित करती हुए नारे लिखी तख्तिया लेकर विरोध दर्ज करा रही भाजपा पार्षद का आरोप है उनके वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा यहाँ विकास कार्यो की दरकार है गली मुहल्ले की सड़को की हालत बहुत खराब है बार बार अनुरोध करने पर भी उनका बात नही सुनी जा रही कोई काम नही हो रहा वार्डवासी पार्षद के नाते मुझे उल्हाना दे रहे नगर निगम प्रशासन बजट नही है का हवाला देकर यहाँ की अनदेखी कर रहा अन्य वार्डो मे निरंतर कार्य हो रहे ऎसे मे मजबूरन उन्हें सड़क पर उतर वार्ड की जनता का दर्द निगम प्रशासन नगर सरकार में बैठे जिम्मेदार नुमायदों तक पहुँचे यह कदम उठाना पड़ा उनका सीधा आरोप है यहाँ कोई काम नही हो रहा भेदभाव ओर पछपात किया जा रहा जनता तक शासन की योजना का लाभ भी नही पहुँच रहा है पार्षद के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर निगम प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँच उनको मनाने मे जुट गये है ओर उनकी मांग पर अतिशीध्र प्राथमिकता से कार्य कराए जाने का भरोसा भी दिला रहे जहाँ तकरीबन तीन धंटे से पार्षद का चक्काजाम जारी है वह लिखित में ठोस जबाब की मांग पर अड़ी सड़क पर सत्याग्रह जारी रखे है उनका साफ कहना जरुरत पड़ी तो निगम का भी घेराव करेगी पर वह पीछे नहीं हटगे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button