Haryana
Trending

सिरसा में लायन्स क्लब का सराहनीय प्रयास महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण : रमेश साहुवाला II

सिरसा में लायन्स क्लब का सराहनीय प्रयास महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण : रमेश साहुवाला II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आने वाला वक्त अब देश की उन्नति एवं तरक्की और आत्मनिर्भरता के मामले में महिलाओं का हैं क्योंकि जो महिला कोई ना कोई काम करती हैं वो बेरोजगार नहीं रह सकती। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा थेहड़ मोहल्ला में क्लब द्वारा संचालित सिलाई सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आप सिलाई और ब्यूटी पार्लर का कोर्स पूरी ईमानदारी से सिखेंगे तो आपके पास काम की कोई कमी नहीं रहेगी और आप अपना भविष्य उज्जवल बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आप फास्ट फूड, खाना व अन्य सामान मंगा सकते हैं उसी प्रकार आने वाले वक्त में रेडीमेड गारमेंट की काफी मांग होने वाली हैं और आज हर महिला सुन्दर बनना चाहती हैं जिसके लिए हर महिला को ब्यूटी पार्लर की आवश्यकता पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि:-

आज हमारी 21वीं सदी के भारत में जहां हम चांद पर पहुंच रहे हैं वहीं दुसरी और हमारी बेटियां घर से बाहर निकलने पर भी कतराती हैं। इसलिए हमें उन्हें उच्च शिक्षा देनी होगी ताकि वे पढ़-लिख कर काम सिखकर आत्मनिर्भर बन सके और देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा बेटियों को उनके माता पिता द्वारा बेटों के समान समझना चाहिए। उन्हें सभी कार्य क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करना चाहिए ताकि उनका समाज में मान व सम्मान हो, जिस से उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके। इस अवसर पर सेंटर की संचालिका रजनी सोनी एवं दीपा ने मुख्यातिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि आज भारत सरकार बेटियों को शिक्षा व सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक कर रही हैं जिससे देश के स्तर में सुधार हुआ हैं और एक सभ्य और शिक्षित समाज के निर्माण में मद्द मिली हैं तथा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने की भावना का विकास हो रहा हैं जिससे हमारी बेटियों की जिंदगी संवर रही हैं।

उन्होंने बताया कि:-

इस सिलाई सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर में 60 महिलाओं को इंचार्ज श्री मति सोनम व रचना बहुत शानदार तरीके से महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं जिसके लिए लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया एवं एक बच्चे द्वारा भक्ति गीत गाने पर उसे भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कषीष, सोनिया, पुनिता, नीलम, रीना, गीता, ज्योति,कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या, सीमा, सुनीता, कंवलजीत, खुशबू उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button