madhya pradesh
Trending

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड जिला सांवेर मालवा प्रांत में नई कार्यकारिणी का गठन II

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड जिला सांवेर मालवा प्रांत में नई कार्यकारिणी का गठन II

देपालपुर-(पवन कुमार लोधी):- देपालपुर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड देपालपुर जिला सांवेर में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बजरंग दल द्वारा शिव शक्ति व्यायाम शाला में आयोजित बैठक में भगवान को दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई। इस बैठक में बजरंग दल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है I

  • बजरंग दल अध्यक्ष: राहुल चांदना
  • मंत्री: करण शर्मा
  • संयोजक: सीताराम शर्मा

नई कार्यकारिणी के गठन मे संगठन के जिला मंत्री भूपेश जी सोनी व संगठन मंत्री चंद्रेश सोनाने के द्वारा कि गई
साथ ही संगठन के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के कार्यों और गतिविधियों पर चर्चा की गई और आगे के लिए योजनाएं बनाई गईं।

बैठक के मुख्य बिंदु

  • संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए गावो कि समिति का भी गठन किया गया है।
  • संगठन के आगामी कार्यक्रम नवरात्रि व दशहरा शस्त्र पूजन व संचलन को लेकर भी विशेष चर्चा रही
  • संगठन के कार्यों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सक्रिय रूप से शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे।
    विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड देपालपुर में नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन के कार्यों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम बैठक में जिला संयोजक मनीष चौहान व जिला सहसंयोजक दिनेश गुर्जर व जिला गौ रक्षा प्रमुख दरबार सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button