Haryana
Trending

प्री-मानसून बारिश किसानों के लिए वरदान, शहरवासियों के लिए आफ़त।।

प्री-मानसून बारिश किसानों के लिए वरदान, शहरवासियों के लिए आफ़त।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- जँहा प्री मानसून की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे और धान की बुवाई के लिए भी खेतों में पानी भी जमा हो गया। वहीं अब आमजन को भी गर्मी और उमस के मौसम में बिजली के कट लगने से राहत मिलेगी। दूसरी और बारिश ने निगम के सभी दावों की पोल खोल दी। सिवरेज बंद होने से कई कालोनियों के घरों में गन्दा पानी घुस गया। इस पर लोगों ने निगम की कार्यशैली और बारिश की तैयारियांओं को लेकर सवाल उठाए। प्री मानसून की बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है और अब धान की बुवाई के लिए यह उपयुक्त समय है। जिसमें खेतों में अच्छी मात्रा में पानी भर गया है। किसानों को अब बिजली के कट लगने से भी नहीं झूझना पड़ेगा। दूसरी ओर यमुनानगर- जगाधरी शहर की कई कालोनियों में पानी भरने से कॉलोनी के अंदर घरों में पानी भर गया। शहर के आजाद नगर, लाजपत नगर, खालसा कॉलेज रोड, टैगोर गार्डन, प्रोफेसर कॉलोनी सहित कई कालोनियों में पानी भर गया। जिसके चलते कालोनी वासियों ने नाराजगी जाहिर की और नगर निगम की कार्यशाली पर सवाल उठाए। लोगों का कहना कि अगर इसी तरह से अगर बरिश ओर चली तो घरों के अंदर रहना मुश्किल हो जाएगा। पहले भी बारिश से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले समय पर नालों और सिवरेज की सफाई न होने से सिवरेज का पानी सड़कों और घरों में घुस गया है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं पर किसानों काकहना कि यदि बरसात ऐसे ही होती रही तो फसलों को भारी नुकसान होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button