Haryana
Trending

परमार्थी दिवस पर डेरा सच्चा सौदा ने किया रक्तदान, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह II

परमार्थी दिवस पर डेरा सच्चा सौदा ने किया रक्तदान, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पूज्य पिता बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी की पावन स्मृति में रविवार को खूनदान कैंप लगाया गया। इस शिविर का आयोजन शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में किया गया। रक्तदान शिविर का डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट कमेटी , अस्पताल व ब्लड सेंटर के चिकित्सकों व सेवादारों द्वारा अरदास का भजन बोलकर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात डेरा अनुयायियों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने कहा कि यह सेवा कार्य बापू मग्घर सिंह जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने सदैव दूसरों की भलाई को प्राथमिकता दी। बता दें कि 5 अक्तूबर 2004 को पूज्य बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे थे । इसलिए इस दिन को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हर साल परमार्थी दिवस के रूप में मनाती है और रक्तदान शिविर सहित अन्य मानवता भलाई के कार्य करती है। सर्वप्रथम 10 अक्तूबर 2004 को पूज्य बापू जी की याद में श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान कैंप लगाया गया। जिसमें 17921 यूनिट रक्तदान हुआ। जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button