Haryana
Trending

ऐलनाबाद पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को दबोचा, वारदात में प्रयोग सामान बरामद II

ऐलनाबाद पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को दबोचा, वारदात में प्रयोग सामान बरामद II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना ऐलनाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों सन्नी सैन पुत्र सतपाल वासी वार्ड नम्बर 17 हनुमानगढ़ रोड ऐलनाबाद , पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार उर्फ कालू वासी मिठनपुरा तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा , मुकेश पुत्र कालूराम वासी किशनपुरा तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रबधक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिंह ने बताया की शिकायत कर्ता दलीप पुत्र विद राम निवासी गांव मिठनपुरा तहसील ऐलनाबाद ने बताया की 10/11.09.2025 की रात को उसके घर में अज्ञात व्यक्ति छत तोड़कर घुसे और वहां से उसका मोबाइल फोन, सोने का लोकेट, चांदी की पाजेब तथा 15,000 रुपये नगदी चोरी करके ले गए। । शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तीनो आरोपियों सन्नी सैन पुत्र सतपाल वासी वार्ड नम्बर 17 हनुमानगढ़ रोड ऐलनाबाद , पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार उर्फ कालू वासी मिठनपुरा तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा , मुकेश पुत्र कालूराम वासी किशनपुरा तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने आरोपी सन्नी सैन ने चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ के दौरान तीनो आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपियो को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button