Haryana
Trending

कैथल पुलिस का रक्तदान शिविर बना जीवनदायिनी पहल II

कैथल पुलिस का रक्तदान शिविर बना जीवनदायिनी पहल II

गुहला चीका-(शैंकी जिंदल):- जिला पुलिस कैथल द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत थाना चीका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में थाना गुहला, थाना अरनौली,थाना सीवन ,थाना गुहला व गुहला क्षेत्र के अधीन सभी चौकीयो के मुलाजिमों ने रक्त का दान किया। रक्तदान कैंप में 40 से ज्यादा यूनिट इकट्ठा हुए ।डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने बताया रक्त एकत्रित करने के लिए सरकारी रैडक्रॉस ब्लड बैंक की टीम आई हुई है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्त एक ऐसा विकल्प है जो इक इन्सान दूसरे इन्सान को देकर उसकी जान बचाई जा सकती है और रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनने से इंसान का शरीर हृष्ट-पुष्ट रहता है। रक्त की चंद बूंदें किसी का जीवन बचाने में अहम हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे समय-समय पर रक्तदान करते रहें, ताकि किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके।अवसर पर डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button