हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 357 दिनांक 24.09.2025 धारा 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना सदर में वांछित नशा सप्लायर आरोपी मनप्रीत सिंह पुत्र जशपाल सिंह वासी सुचान सिरसा को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 12.42 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोईन तीन आरोपियों सुखदेव उर्फ काला पुत्र जोगा सिंह निवासी सुचान, मदनलाल पुत्र कृष्ण लाल निवासी बालासर हाल कालुआना , अमृतपाल पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी शाहपुर बेगु सिरसा सिरसा को बेची थी । आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry



