Haryana
Trending

चोरी के मुकदमे का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार II

चोरी के मुकदमे का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार II

चोरी के मुकदमे का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना ङीग पुलिस सिरसा ने विशेष अभियान के तहत की कार्यवाही, जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे भगोड़ों आरोपियो की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत थाना ङीग पुलिस ने आरोपी को पकडने मे सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे के तहत वांछित चल रहे भगोड़ा विकास पुत्र सतबीर सिंह वासी ङीग मण्ङी सिरसा से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी अभियोग संख्या 202 दिनांक 21.08.2025, धारा 209 BNS, थाना ङीग सिरसा में वांछित था।, जिसे अब गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में भगोड़ों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान से भगोडे अपराधियों में भय का माहौल बना है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button