#haryanagorvmentsirsa
Trending

राजस्थान में आखिर क्या कर दिखाया रतिया की इन 5 बेटियों ने ||

राजस्थान में आखिर क्या कर दिखाया रतिया की इन 5 बेटियों ने ||

रतिया :- (सुनील कुमार) राजस्थान में आयोजित पांच मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज में दीवान चंद क्रिकेट अकैडमी, रतिया की पांच महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि बेटियां भी बेटों से किसी मामले में कम नहीं हैं। अकैडमी की खिलाड़ी नवजोत कौर, अगमजोत कंबोज, सीरत कंबोज, गुरनूर कौर खोखर और जैसगुन मिरोक ने सीरीज में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इन खिलाड़ियों को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कोच दीपक कंबोज क्रिकेट की कोचिंग दे रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि आज के दौर में लड़कियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना भविष्य बना सकती हैं। क्रिकेट जैसे खेलों को अपनाकर वे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ अपने माता-पिता, शहर और देश का नाम भी रोशन कर सकती हैं।गुरनूर कौर खोखर ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से दीवान चंद क्रिकेट अकैडमी में कोच दीपक कंबोज से क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। कोच के मार्गदर्शन से उन्हें राजस्थान में आयोजित टी-20 सीरीज में खेलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। आज की लड़कियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए।नवजोत कौर ने बताया कि वह दीवान चंद क्रिकेट अकैडमी की खिलाड़ी हैं और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच दीपक कंबोज से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका सपना एक बेहतरीन क्रिकेटर बनना और भविष्य में देश के लिए खेलना है।वहीं अगमजोत कंबोज एक होनहार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वह भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अपना आदर्श मानती हैं और उन्हीं की तरह भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेलना चाहती हैं।जैसगुन मिरोक ने बताया कि उनका सपना एक बेहतरीन विकेटकीपर और बल्लेबाज बनना है। वह अपने कोच दीपक कंबोज से विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के गुर सीख रही हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें नशे से दूर रहकर खेलों की ओर बढ़ना चाहिए। खेलों से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है।सीरत कंबोज राइट आर्म लेग स्पिन गेंदबाज हैं और पिछले कुछ समय से कोच दीपक कंबोज से क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। उनका सपना कड़ी मेहनत करके एक अच्छी क्रिकेट खिलाड़ी बनना और भविष्य में देश के लिए खेलना है।इन पांचों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और अकैडमी का मान बढ़ाया है, बल्कि रतिया की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है। खिलाड़ियों ने कहा कि अगर बेटियों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button