Haryana
Trending

साइबर ठगी के दो आरोपियों को साइबर थाना सिरसा पुलिस ने किया गिरफ्तार II

साइबर ठगी के दो आरोपियों को साइबर थाना सिरसा पुलिस ने किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साइबर ठगी के दो आरोपियों को साइबर थाना सिरसा पुलिस ने किया गिरफ्तार TASK FRAUD के नाम पर युवक से ₹94,000 की धोखाधड़ी, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार साइबर थाना सिरसा पुलिस ने TASK FRAUD के नाम पर झांसा देकर एक पीएच.डी. छात्र से ₹94,000 की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रबंधक थाना साइबर सिरसा उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया की शिकायतकर्ता शुभम डूडी निवासी ऐलनाबाद ने शिकायत में बताया कि उसे व्हाट्सएप पर बजाज फाइनेंस कंपनी से फर्जी नौकरी का प्रस्ताव मिला। टेलीग्राम लिंक के जरिए जाल में फंसाकर विभिन्न टास्क के बहाने आरोपी लगातार उसके खाते से पैसे ट्रांसफर करवाते रहे।जिसपरअभियोग नम्बरः- 40 दिनाक 17/06/2025 धारा 318 (4) BNS 2023 थाना साईबर क्राईम सिरसा दर्ज किया गया! प्रबंधक थाना साइबर सिरसा उप निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में प्रयुक्त बैंक खातों की जानकारी जुटाई और आरोपी मोहमम्द इरफान पुत्र मोहमम्द इस्माईल वार्ड न 7 महोल्ला सब्जी फरोश फतेहपुर जिला सिकर राजस्थान व वासिम पुत्र रफिक खान वासी वार्ड न 29 मोहम्मद मस्जिद के पास चुरू जिला चुरू राजस्थान को गिरफ्तार किया गया!आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने धोखाधड़ी के लिए फर्जी खाते संजीव शर्मा नामक व्यक्ति से प्राप्त किए थे। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वह स्थान भी चिन्हित किया, जहाँ पर खाते और मोबाइल नंबर प्राप्त किए गए थे। आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है! जिला पुलिस सिरसा आमजन से अपील करती है कि ऑनलाइन लुभावने प्रस्तावों से सावधान रहें तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी अज्ञात व्यक्तियों से साझा न करें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button