#haryanagorvment
Trending

गांव सील खेड़ा से आरोपी दबोचा, आजाद नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांव सील खेड़ा से आरोपी दबोचा, आजाद नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिसार :- ( अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों तथा नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना आजाद नगर पुलिस ने POCSO एक्ट एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवान सिंह पुत्र किशन लाल निवासी गांव सील खेड़ा, जिला सीहोर, मध्य प्रदेश को उसके गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना आजाद नगर में तैनात सब इंस्पेक्टर मोना ने बताया कि हिसार निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी भगवान सिंह ने उसकी नाबालिग बेटी को दूसरे आरोपी निलेश निवासी रतलाम (मध्य प्रदेश) के पास बेच दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही निलेश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी भगवान सिंह ने ही पीड़िता को निलेश के पास भेजने एवं बेचने में भूमिका निभाई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवान सिंह को उसके गांव सील खेड़ा, जिला सीहोर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी हिसार का सख्त संदेश नाबालिग बच्चों का शोषण, उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाना या उनकी खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की गहनता से जांच कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हिसार पुलिस बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button