HaryanaUncategorized
Trending

रचनात्मक गतिविधियों के लिए सम्मानित हुए स्काउट्स, गाइड्स।।

रचनात्मक गतिविधियों के लिए सम्मानित हुए स्काउट्स, गाइड्स।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज)– भारत स्काउट एंड गाइड, सिरसा द्वारा 24 अप्रेल से 28 अप्रेल तक आयोजित जिला स्तरीय पहली रोवर रेंजर रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस रैली में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अनेक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैली के समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया और विद्यार्थियों के अनुशासन व उत्साह की सराहना की। रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों बीबीएसएलबीएस, माता गुजरी, मैरी कॉम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल, द सिरसा स्कूल सिरसा, सेंट जेवियर स्कूल सिरसा, श्रीराम सतलुज स्कूल तथा डैफोडिल स्कूल तथा मंगाला के स्टाफ व विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जिला सचिव सुखदेव सिंह ढिल्लों, डीओसी डॉ. इंद्र सैन, डीओसी गाइड उषा गुप्ता, सर्वजीत कौर, रचना महता, जसवीर कौर, जगदीश चिंदौर, डॉ. गुरदास, पवन कुमार, लखविंद्र बराड़, डॉ. सिकंदर सिंह, बहादुर सिंह, रवि सागर, कुलदीप सिंह ,संदीप कुमार, आनंद प्रकाश कारगवाल, गु्रप लीडर साहिल, संजय तथा राजा राम मौजूद रहे। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button