Haryana
Trending

सिलाई से आत्मनिर्भर बन रहीं बेटियां ll

सिलाई से आत्मनिर्भर बन रहीं बेटियां ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा स्थानीय मारूति मन्दिर में सिलाई सैन्टर में एक संस्कृतिक एवं उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्यातिथी लायन्स इन्टरनैशनल जनपद 321 ए3 के गर्वनर लायन संजय गांधी थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन्स क्लब सिरसा अमर संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने की। यह जानकारी संस्था के सचिव लायन आकाश सैन ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यातिथि लायन संजय गांधी ने कहा कि बेटी पराया धन है और वहीं बेटी परिवार का धन, समाज का मान और देश की शान है तथा यहाॅं पर महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर सिख कर आत्म निर्भर बन रही है। उन्होंने कहा कि जब आज एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो वो दस महिलाओं को सिखाती है जिससे देश की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ती है और उनका जीवन स्तर भी उॅंचा उठता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सिलाई सीखकर परिवार का भविष्य बना रही है तथा पूरे समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है तथा नारी सशक्त है तो घर सशक्त है और अगर घर सशक्त है तो देश सशक्त है। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि अब तक हमने लगभग 12 हजार के करीब बेटियों एवं महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर का कोर्स करवा चुके है और जरूरतमंद मािलाओं को 500 सिलाई मशीनें वितरित कर चुके है तथा ब्यूटी पार्लर किट, 11 कम्प्यूटर भी बांट चुके है। इसके अलावा बेटियों को शिक्षा के लिए स्टेशनरी, वर्दी, जूते-जुराब एवं अन्य सामान वितरित कर रहें है जिससे बच्चे पढ़ लिख कर अपनी शिक्षा पूरी कर रहें है और समाज में अपना नाम रोशन कर रहें है। उन्होंने बताया कि अब तक 8 सिलाई सैन्टर, 4 ब्यूटी पार्लर सैन्टर, 1 कम्प्यूटर सैंटर चल रहा हैं जिसमें निःशुल्क सिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए बैंगलौर से श्री विनोद अग्रवाल अपनी पत्नि श्री मति रेख अग्रवाल की याद में समय-समय पर सहयोग देते रहते है। उन्होंने बताया कि 150 महिलाओं को दीपावली के अवसर पर उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर दीपा, रजनी, सोनम, कुसुम, काजल, मुस्कान, नीलम, नगीता, ज्योति, कौशल, सुनीता, पुनिता, कशीश, मीनू एवं अन्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button