Haryana
Trending

राष्ट्रवाद की जीत, तुष्टिकरण की हार : रेणु बाला ।।

राष्ट्रवाद की जीत, तुष्टिकरण की हार : रेणु बाला ।।

करनाल (सुभाष चंद):– महापौर रेणु बाला गुप्ता ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र और राष्ट्रवाद की बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि इन परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सटीक रणनीति के सामने विपक्ष का नकारात्मक एजेंडा पूरी तरह विफल हो चुका है।असम और पुदुचेरी में विकास की जीत महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि असम की जनता ने विकास की निरंतरता को चुनकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पूर्वोत्तर अब भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुका है। वहीं, पुदुचेरी में भाजपा गठबंधन की जीत ने दक्षिण भारत में पार्टी के बढ़ते आधार और जनता के अटूट विश्वास को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के मतदाताओं ने जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर केवल ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को चुना है।बंगाल में भाजपा का ऐतिहासिक उदयपश्चिम बंगाल के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सीटों में हुई भारी वृद्धि यह दर्शाती है कि वहां की जनता अब हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा, कि विपक्ष ने जो झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की थी, उसे जनता ने सिरे से नकार दिया। भाजपा बंगाल में सशक्त और निर्णायक विकल्प बनकर उभरी है।विपक्ष का राजनीतिक वजूद संकट मेंविपक्ष पर निशाना साधते हुए महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि ये नतीजे उन दलों के लिए कड़ा सबक हैं जो केवल विरोध के लिए विरोध की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह केवल ‘परफॉरमेंस’ को वोट देती है। कांग्रेस सहित अन्य क्षेत्रीय दलों का जिस तरह सूपड़ा साफ हुआ है, वह उनके वैचारिक पतन का प्रतीक है।कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहरमहापौर ने इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि इन जीतों का सकारात्मक असर आगामी समय में अन्य राज्यों के चुनावों पर भी दिखेगा। उन्होंने करनाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह के साथ जनता के बीच जाएं और मोदी-मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button