Haryana
Trending

9 टू 1 स्कॉलर्स हैवन स्कूल में दंत चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर  ll

9 टू 1 स्कॉलर्स हैवन स्कूल में दंत चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) 9 टू 1 स्कॉलर्स हैवन स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विशेष दंत चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेसीडी प्रिंसिपल डॉ. अरिंदम सरकार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. योगेश गर्ग सहित विशेषज्ञों की टीम ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों की उचित देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जेसीडी विशेषज्ञों ने बच्चों को समझाया कि नियमित रूप से दांतों की सफाई करना, सही तरीके से ब्रश करना तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना स्वस्थ जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं अस्वस्थ भोजन के बीच अंतर बताते हुए यह भी समझाया गया कि अत्यधिक मीठे, जंक फूड एवं अन्य अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ दांतों के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने जेसीडी विशेषज्ञों से दांतों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकों ने सरल एवं रोचक तरीके से उत्तर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंजू शर्मा एवं निदेशक रामाकांत शर्मा ने पूरी जेसीडी चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button