Haryana
Trending

अवैध शराब के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई ll

अवैध शराब के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महावीर कॉलोनी स्थित गणेश वाटिका के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से 16 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की है।चौकी 12 क्वार्टर प्रभारी ASI राकेश कुमार ने बताया की उन्हे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि महावीर कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गणेश वाटिका के पास एक व्यक्ति को प्लास्टिक के कट्टे सहित काबू किया।पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पुत्र जोगेंद्र निवासी कुंजलाल गार्डन, शांति नगर, हिसार बताया। पुलिस ने उसके कब्जे में लिए गए प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से देशी मार्का मस्ती माल्टा शराब की 16 बोतलें बरामद हुईं।बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना HTM हिसार में पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 61(1)(a), हरियाणा संशोधन अधिनियम-2020 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
अवैध शराब के कारोबार पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर-पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि हिसार पुलिस अवैध शराब, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अवैध शराब की बिक्री या तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button