Haryana
Trending

₹5 हजार का इनामी व चार मामलों में PO घोषित आरोपी गिरफ्तार ll

₹5 हजार का इनामी व चार मामलों में PO घोषित आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस ने अपराधियों एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ₹5,000 के इनामी आरोपी कपिल पुत्र वजीर, निवासी बालसमंद को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी कपिल चार मामलों में उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित था तथा उसके खिलाफ हिसार में विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कुल 13 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़े, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कपिल राजस्थान के भिरानी थाना क्षेत्र में भी तीन मामलों में वांछित था। हिसार पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
हिसार में दर्ज मामले
आरोपी कपिल के खिलाफ हिसार जिले में निम्न मामले दर्ज हैं—

  1. FIR No. 311 दिनांक 25.04.2025, धारा 103(1), 191(3), 190, 140(3), 127(2), 351(3), 61(2) BNS, थाना सदर हिसार।
  2. FIR No. 997/2016, आर्म्स एक्ट, थाना सदर हिसार — Acquitted।
  3. FIR No. 56 दिनांक 16.03.2019, धारा 147, 149, 323, 325, 506 IPC एवं आर्म्स एक्ट, थाना आदमपुर — PO।
  4. FIR No. 614/2019, धारा 323, 325, 341, 506, 427, 34 IPC, थाना सदर हिसार — Under Trial/PO।
  5. FIR No. 40 दिनांक 09.02.2020, धारा 302, 307, 216, 34 IPC एवं आर्म्स एक्ट, थाना सिविल लाइन हिसार — Under Trial।
  6. FIR No. 111 दिनांक 06.03.2020, धारा 307, 34, 285, 120-B, 34 IPC एवं आर्म्स एक्ट, थाना सदर हिसार — Under Trial/PO।
  7. FIR No. 966 दिनांक 31.08.2023, एससी/एसटी एक्ट एवं धारा 506, 147, 149 IPC।
  8. FIR No. 835 दिनांक 20.08.2015, धारा 302, 148, 149 IPC एवं आर्म्स एक्ट, थाना सदर हिसार — PO।
  9. FIR No. 150 दिनांक 21.04.2020, धारा 42 Prison Act, थाना सिविल लाइन हिसार।
  10. FIR No. 950 दिनांक 27.08.2023, धारा 120-B, 148, 149, 323, 307, 341, 506 IPC एवं एससी/एसटी एक्ट, थाना सदर हिसार।
  11. FIR No. 20 दिनांक 12.01.2022, धारा 42A PPD Act, थाना सिविल लाइन हिसार।
  12. FIR No. 748 दिनांक 26.12.2023, धारा 42A PPD Act, थाना सिविल लाइन हिसार।
  13. FIR No. 538 दिनांक 17.07.2023, धारा 147, 148, 149, 323, 341, 427, 506 IPC एवं आर्म्स एक्ट, थाना आजाद नगर हिसार।

राजस्थान के भिरानी थाना में भी तीन मामलों में वांछित-आरोपी कपिल के खिलाफ राजस्थान के पुलिस थाना भिरानी, जिला हनुमानगढ़ में भी निम्न मामले दर्ज हैं
• FIR No. 52/2026 — धारा 109(1), 125(B), 351(2), 61(2), 111(2)(B) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट।
• FIR No. 67/2026 — धारा 109(1), 308(2), 308(5), 125(B), 351(2), 111(2)(B) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट।
• FIR No. 29/2026 — धारा 3/25(1-B)(A), 5/25 आर्म्स एक्ट।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक नेटवर्क एवं अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों, इनामी बदमाशों एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून से बचकर फरारी काट रहे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button