किरमारा धाम से चोरी हुई आल्टो बरामद, आरोपी गिरफ्तार ll
किरमारा धाम से चोरी हुई आल्टो बरामद, आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना अग्रोहा पुलिस ने किरमारा धाम की पार्किंग से चोरी हुई आल्टो कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी अग्रोहा निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र बीर सिंह निवासी सिवानी बोलान ने शिकायत दी थी कि वह किरमारा धाम में धोक मारने के लिए आया था। उसने अपनी आल्टो कार धाम के बाहर खड़ी की थी। करीब दो घंटे बाद वापस आने पर कार मौके से गायब मिली। शिकायत पर थाना अग्रोहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की जांच के दौरान ASI विनोद कुमार ने टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके साथ ही साइबर सेल की सहायता तथा अन्य तकनीकी एवं विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी जुटाते हुए आरोपी की पहचान की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेन्द्र पुत्र राम कुमार निवासी बन मन्दोरी, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा आल्टो कार बरामद कर ली गई।पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर चोरी की वारदात के संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी तथा यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने इससे पहले ऐसी अन्य कोई वारदात तो नहीं की है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि जिले में वाहन चोरी सहित संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और आधुनिक पुलिसिंग के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जा रहा है।@newstodayhry #newstodayhry




