Haryana
Trending

हिसार साइबर सेल की बड़ी कामयाबी ll

हिसार साइबर सेल की बड़ी कामयाबी ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस की साइबर सेल ने तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए 14 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सिद्धान्त जैन, IPS ने स्वयं बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने हिसार पुलिस एवं साइबर सेल का आभार व्यक्त किया।
तकनीकी जांच के जरिए बरामद किए मोबाइल फोन-पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी PSI अमित के नेतृत्व में टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए IMEI ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस, लोकेशन विश्लेषण तथा अन्य तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। साइबर टीम द्वारा लगातार डेटा विश्लेषण, तकनीकी निगरानी और विभिन्न स्तरों पर समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप 14 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की गई।
साइबर सेल की टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका-इस कार्रवाई में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, ऑपरेटर सिपाही कुलदीप (थाना अर्बन एस्टेट), महिला सिपाही सुजाता (थाना बरवाला), महिला सिपाही सुनीता (थाना अग्रोहा), महिला सिपाही अंजू (थाना उकलाना), महिला सिपाही मुकेश कुमारी (थाना शहर) सहित साइबर सेल एवं संबंधित पुलिस कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने जताया पुलिस का आभार-मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले नागरिकों में रामप्रवेश निवासी नगथला, सुनील निवासी न्यू मॉडल टाउन, सुभाष निवासी गबीपुर, संजीव निवासी सूर्यनगर, सोनू निवासी बीड़, रोहित निवासी महाबीर कॉलोनी, पुष्पा निवासी खासा महाजन, हिसार सहित अन्य नागरिक शामिल रहे।मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने हिसार पुलिस और साइबर सेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और लगातार किए गए प्रयासों के चलते उनके कीमती मोबाइल फोन उन्हें सुरक्षित वापस मिल सके।“तकनीक की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उसका उपयोग जनसेवा के लिए किया जाए” : एसपी सिद्धान्त जैन
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि,“तकनीक की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उसका उपयोग जनसेवा के लिए किया जाए। हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधों की रोकथाम करना ही नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना भी है। हमारी साइबर टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों की सहायता के लिए कार्य कर रही है। भविष्य में भी तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए आमजन को न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराना हिसार पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें और आवश्यक विवरण उपलब्ध करवाएं, ताकि तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन की तलाश एवं बरामदगी के प्रयास समय रहते शुरू किए जा सकें।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button