महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही सशक्त समाज की पहचान :- एसपी सिद्धांत जैन ll
महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही सशक्त समाज की पहचान :- एसपी सिद्धांत जैन ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर ममता ने गांव कैमरी स्थित Government Girls Senior Secondary School एवं Government Primary School में छात्राओं की काउंसलिंग की। इस दौरान छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध से बचाव, सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लेने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को डायल 112, 112 India मोबाइल ऐप तथा हरियाणा 112 से जुड़ी विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को पुलिस 100, मेडिकल 108, फायर 101, ट्रैफिक 1073, साइबर क्राइम 1930, आपदा प्रबंधन 1070/1077, महिला एवं बाल हेल्पलाइन 181/1098 तथा महिला हेल्पलाइन 1091 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।इसके साथ ही छात्राओं को Trip Monitoring Service के बारे में भी बताया गया, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त की जा सके। “मुश्किल परिस्थिति में चुप न रहें, तुरंत सहायता लें”सब इंस्पेक्टर ममता ने छात्राओं को समझाया कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, पीछा करने, धमकी अथवा महिला विरुद्ध अपराध की घटना होती है तो डरने या चुप रहने के *बजाय तुरंत पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें।उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी सतर्क रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की सलाह दी।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। हिसार पुलिस का प्रयास है कि जिले की प्रत्येक छात्रा को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ यह जानकारी भी हो कि आवश्यकता पड़ने पर कहां और किस माध्यम से तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।@newstodayhry #newstodayhry




