Haryana
Trending

महिला विरुद्ध अपराध पर एसपी सिद्धांत जैन सख्त ll

महिला विरुद्ध अपराध पर एसपी सिद्धांत जैन सख्त ll

हिसार-(अमित कुमार):-महिला सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए आज पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS ने जिले की सभी महिला अनुसंधानकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुलेखा सहित जिले की महिला अनुसंधानकर्ता मौजूद रहीं।एसपी सिद्धांत जैन ने महिला विरुद्ध अपराध से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक देरी अथवा जांच में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अनुसंधानकर्ता लंबित मामलों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें और कानून के अनुसार उनका शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।“हर केस की जांच में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों जरूरी”एसपी ने निर्देश दिए कि जांच के दौरान साक्ष्यों का सही तरीके से संकलन, गवाहों के बयान, मेडिकल एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जाए। मामलों में अनावश्यक रूप से लंबित रहने की स्थिति उत्पन्न न हो और प्रत्येक अनुसंधानकर्ता अपने केस की प्रगति से पूरी तरह अपडेट रहे।उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में महिला विरुद्ध अपराध से जुड़े लंबित मामलों, जांच की प्रगति और मामलों के शीघ्र निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसपी ने सभी महिला अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे टीम भावना और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को मजबूत करें।एसपी सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया कि महिला विरुद्ध अपराध के मामलों में हिसार पुलिस की नीति साफ है—पीड़िता को न्याय, अपराधी पर कार्रवाई और जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं।@newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button