Haryana
Trending

सिरसा से खाटू धाम-सालासर बस यात्रा 12 सितंबर को ll

सिरसा से खाटू धाम-सालासर बस यात्रा 12 सितंबर को ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) समस्त श्री श्याम भक्तों की ओर से स्थानीय नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से सिरसा से खाटू धाम व सालासर के लिए स्पैशल (एसी) बस यात्रा चलाई जा रही है, जोकि हर माह के अंतिम शनिवार को यहां से रवाना होगी। यह जानकारी देते हुए मन्दिर की संरक्षक तारा देवी व सेवक ऋषि साहुवाला ने बताया कि यह बस 12 सितंबर 2026 को प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से रात्रि 8 बजे रवाना होगी, जोकि पहले खाटू धाम जाएगी। खाटू धाम से दर्शन करने के बाद वापसी में सालासर बालाजी महराज के दर्शन कर 13 सितंबर की रात्रि 9 बजे सिरसा वापस पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की विशेष मांग पर यह बस चलाई जा रही है तथा यह सेवा बिना लाभ-हानि के सिद्धांत पर चलाई जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button