Haryana
Trending

फरीदाबाद में साइबर ठगों पर शिकंजा, तीन मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार II

फरीदाबाद में साइबर ठगों पर शिकंजा, तीन मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा) :- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मकान किराये पर लेने का झांसा देकर 99 हजार रुपये की ठगी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-21सी निवासी शिकायतकर्ता ने मकान किराये पर देने के लिए 99 एकड़ ऐप पर विज्ञापन डाला था। ठगों ने मकान किराये पर लेने का झांसा देकर यूपीआई व बैंक संबंधी जानकारी भरने के लिए कहा। इसके बाद खाते से 60 हजार व 39 हजार रुपये, कुल 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले में पवन कुमार निवासी अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश, हाल गुरुग्राम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित खाताधारक है और उसके खाते में ठगी की रकम आई थी। आरोपित ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना बैंक खाता आगे दिया था। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। फोन हैक कर खाते से 68 हजार रुपये निकाले। #newstodayhry @newstodayhry

थाना साइबर NIT में एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायकर्ता ने बताया कि-

15 अगस्त को उसका मोबाइल फोन हैक होने के बाद उसके बैंक खाते से 68 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले में पवन रजक निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश तथा सुजल शर्मा निवासी गांव डाबरा, ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि पवन के खाते में ठगी के 46 हजार रुपये आए थे। उसके खाते में रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी का रिकवरी मोबाइल नंबर सुजल के नाम पर था। दोनों आरोपित पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गैस बुकिंग के लिए सर्च इंजन से नंबर खोजना पड़ा महंगा, 20 हजार की ठगी उत्तम नगर निवासी शिकायतकर्ता ने गैस बुकिंग के लिए सर्च इंजन से नंबर खोजकर संपर्क किया। साइबर ठग ने केवाईसी के नाम पर लिंक भेजा। लिंक खोलने के कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। मामले में राहुल निवासी गांव सिंघाना, जींद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित खाताधारक है और उसके खाते में ठगी के 11 हजार रुपये आए थे। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button