सैफरोन ब्यूटी सैलून एवं एकेडमी का आयोजन, प्रशिक्षण पूरा करने पर दिए सर्टिफिकेट
सैफरोन ब्यूटी सैलून एवं एकेडमी का आयोजन, प्रशिक्षण पूरा करने पर दिए सर्टिफिकेट
डबवाली- (पंकज गोदारा) :- आर वी इंटरनेशनल संस्था (रजिस्ट्रेशन) लुधियाना पंजाब की व सैफरोन ब्यूटी सैलून एवं एकेडमी द्वारा नई डबवाली में 45 दिन ब्यूटी पार्लर के बेसिक कोर्स ( मेहंदी, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, ब्लीच, फेशियल, हेयर कट , हेयर स्टाइल, हल्का मेकअप) जैसे विषयों का शुरू किया गया था , जो कि दिनांक 26 सितंबर को पूरा हुआ , ये कोर्स पहले सप्ताह से लेकर छह सप्ताह तक चला इस कोर्स का उद्देश्य रोजगार पाओ हुनर अपनाओं है , जिससे कि लड़कियां सीख कर अपने आने वाले भविष्य को उजगार कर सके , इस कोर्स को ( रमनदीप कौर स्वर्ण सिंह, जयोति टींकू चौधरी, प्रियांशी रानी सहज राम, पायल श्रवण कुमार, पिंकी विश्वकर्मा, किरण सतेन्द्र यादव, नेहा, जय सिंह, काजल सुनील, अनु राजवंत सिंह, दुर्गा रवि प्रताप, रोशनी रानी सहज राम , कमलप्रीत कौर बलजीत सिंह) ने सीखा , इस कोर्स के पूरा होने पर एकेडमी की संचालिका शिल्पा बजाज ने संस्था की तरफ से सर्टिफिकेट बांटे, शिल्पा ने आगे कहा कि वह आगे भी लड़कियों के लिए ऐसे कोर्स लाते रहेगी ताकि लड़कियां हुनर अपनाएं रोजगार पाएं उद्देश्य को सही साबित कर पाएं, लड़कियों के भविष्य की कामना करते हुए शिल्पा ने कहा कि उन्हें काफी अच्छा लगा संसथा से जुड़कर व आगे भी संस्था के साथ डबवाली व डबवाली के नजदीक लगते क्षेत्रों में भी पार्लर व सिलाई के कोर्स चलाएंगी।।




