Farming DepartmentHaryana
Trending

मतगणना पर राज बब्बर ने साधा चुनाव आयोग पर निशाना

मतगणना पर राज बब्बर ने साधा चुनाव आयोग पर निशाना

नूंह :- (निकुंज गर्ग )पटेल वाटिका में कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अभिनेता एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर ने चुनाव प्रक्रिया और वोटों की गिनती को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की।राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चुनाव में वोटों की गिनती और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर मतदान के दौरान पड़े वोटों की संख्या और गिनती में सामने आए आंकड़ों में अंतर दिखाई दिया। उन्होंने दावा किया कि काउंटिंग के दौरान करीब दो घंटे तक सर्वर डाउन रहा और दोपहर तीन बजे के बाद वेबसाइट पर चुनावी आंकड़ों का अपडेट होना बंद हो गया।उन्होंने कहा कि अंतिम गिनती के बाद कुछ स्थानों पर पड़े वोटों से अधिक वोट गिने जाने के सवाल सामने आए। राज बब्बर ने कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए कहा कि जिन प्रत्याशियों को बड़ी संख्या में वोट मिले, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने भोपाल सहित अन्य लोकसभा क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए चुनावी आंकड़ों की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।राज बब्बर ने हरियाणा और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों में वोटों की कथित हेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग और न्यायपालिका के समक्ष अपनी बात रख रही है तथा अब पार्टी की उम्मीद सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है।उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर न्याय नहीं हुआ तो लोगों में नाराजगी और बढ़ सकती है। राहुल गांधी पहले भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते रहे हैं और आरोपों के समर्थन में साक्ष्य सामने रखने की बात कह चुके हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने पूर्व में ऐसे आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें आधारहीन बताया है।इस दौरान राज बब्बर ने अपने क्षेत्र के लोगों से भी माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मुझसे गलती हुई है। मैं आता रहूंगा। चुनाव कोई भी लड़े, यह पार्टी तय करेगी, लेकिन मेरा फर्ज है कि चुनाव हो या न हो, लोगों ने जितनी मोहब्बत दी है, मैं हमेशा यहां रहूंगा।”कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button