हिसार में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 24 बोतल देशी शराब सहित आरोपी काबू
हिसार में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 24 बोतल देशी शराब सहित आरोपी काबू
हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना आजाद नगर हिसार पुलिस ने गश्त के दौरान गांव आर्यनगर के नजदीक गंदे नाले के पास से एक व्यक्ति को 24 बोतल अवैध देशी शराब सहित काबू किया है।थाना आजाद नगर में तैनात सहायक उप निरीक्षक महिपाल अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं की रोकथाम के लिए चंदन नगर से गांव आर्यनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कंधे पर देशी शराब की पेटियां लेकर जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव आर्यनगर के नजदीक गंदे नाले के पास पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आदेश पुत्र वेदपाल, निवासी गांव टोकस, जिला हिसार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे में मौजूद दो पेटियों की जांच करने पर कुल 24 बोतल देशी शराब बरामद हुईं। इनमें 12 बोतल शहनाई देशी शराब, 6 बोतल शहनाई देशी शराब तथा 6 बोतल माल्टा मस्ती देशी शराब शामिल थीं।पुलिस द्वारा शराब का लाइसेंस एवं परमिट मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर बरामद शराब में से नियमानुसार नमूने लेकर शेष शराब को सील किया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।हिसार पुलिस की आमजन से अपील: अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




