खेतों से सोलर वायर चोरी के दो मामले सुलझे, बरवाला पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार
खेतों से सोलर वायर चोरी के दो मामले सुलझे, बरवाला पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार
हिसार :- (अमित कुमार ) अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने खेतों से सोलर वायर व कंट्रोलर चोरी करने के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोलर डोरी को जलाकर निकाली गई तांबे की तार बरामद की गई है।इस मामले में शिकायतकर्ता राकेश पुत्र अजीत, निवासी गांव बोबुआ, तहसील बरवाला, जिला हिसार ने शिकायत दी थी कि 6 अक्टूबर 2026 की रात को अज्ञात व्यक्ति कुम्भा खेड़ा रोड के पास स्थित उसके खेत से करीब 100 फुट सोलर वायर व कंट्रोलर चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर राहुल, नंबर 562 द्वारा की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अक्टूबर 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिन्द्र उर्फ लक्की पुत्र रामकिशन, चांद उर्फ दीपक पुत्र कर्ण सिंह तथा मनजीत उर्फ मोनू पुत्र नरेश, निवासी गांव बोबुआ, जिला हिसार के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हांसी रोड, बरवाला में नेशनल हाईवे पुल के नजदीक घास-फूस में छिपाकर रखी गई जली हुई सोलर डोरी से निकाली गई तांबे की तार बरामद की गई।थाना बरवाला में दर्ज दूसरे चोरी के मामले में भी पुलिस ने उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही सुनील कुमार, नंबर 376/हिसार हैं। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में नियमानुसार जांच एवं आगामी कार्रवाई की जा रही है।हिसार पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।




