#haryanagorvment

हमला कर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपी काबू, कस्सी बरामद

हमला कर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपी काबू, कस्सी बरामद

डबवाली :- (पंकज गोदारा ) पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया के नेतृत्व में विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चौटाला पुलिस ने हमला कर चोट पहुंचाने के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी विनोद को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को थाना सदर डबवाली में दर्ज अभियोग में शिकायतकर्ता चन्द्रशेखर निवासी तेजाखेड़ा ने आरोप लगाए कि वह अपने भाई के साथ गांव आशाखेड़ा में स्थित अपने खेत में पानी लगाने गया था । जो आरोपी द्वारा पानी लगाने संबंधी विवाद पर शिकायतकर्ता द्वारा विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। जिस संबंध में शिकायतकर्ता के बयान व एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जांच के दौरान एएसआई दलबीर सिंह ने अपनी टीम सहित घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कस्सी भी बरामद की गई है । गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button