#haryanagorvment
Trending

डबवाली पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, 13 बोतल देसी शराब सहित आरोपी काबू

डबवाली पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, 13 बोतल देसी शराब सहित आरोपी काबू

डबवाली:- (पंकज गोदारा )पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री ललित कुमार के नेतृत्व में डबवाली पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में लगातार उल्लेखनीय सफलताएं हासिल कर रही है । इसी क्रम में अवैध शराब तस्करों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औढ़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपी राजा सिंह को काबू करने में सफलता प्राप्त की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना औढ़ा में तैनात एएसआई लखाराम ने अपनी टीम सहित गांव औढ़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर तलाशी ली । जो तलाशी के दौरान उक्त शख्स के पास मिले कट्टा प्लास्टिक को चेक किया गया तो उसमें से 13 बोतल अवैध शराब देसी मार्का शाही बरामद हुई । जिस संबंध में आरोपी राजा सिंह के विरुद्ध थाना औढ़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।

Related Articles

Back to top button