सिरसा में राजपूत समाज का शस्त्र पूजन कार्यक्रम, एकजुटता पर दिया जोर
सिरसा में राजपूत समाज का शस्त्र पूजन कार्यक्रम, एकजुटता पर दिया जोर
सिरसा:- (अक्षित कम्बोज) विजयदशमी के पावन अवसर पर श्री राजपूत मेवाड़ी संस्था द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिला अध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने की। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कर परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सोनू सिंघ काठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष ओ.पी. ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सोनगरा, जिला मंत्री रंजीत सिंह शेखावत तथा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मदन पंवार भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त रवि शेखावत, काला छोंकर, अमर पंवार, बिंटू पंवार सहित राजपूत समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने विजयदशमी के पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे, संगठन की मजबूती और भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास एवं परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, अखंडता और संगठन की निरंतर प्रगति की कामना के साथ हुआ।


