india
Trending

भूस्खलन से कांप उठा कटरा! वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अचानक गिरा मलबा, चार श्रद्धालु घायल II

भूस्खलन से कांप उठा कटरा! वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अचानक गिरा मलबा, चार श्रद्धालु घायल II

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार सुबह भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। यह हादसा प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर हुआ जहां हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए निकलते हैं। सुबह करीब 8.50 बजे बाणगंगा के पास ‘गुलशन का लंगर’ क्षेत्र में अचानक भारी मात्रा में मलबा गिरा जिससे चार तीर्थयात्री चपेट में आ गए। यह मार्ग वैष्णो देवी यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है और अधिकतर टट्टू सवार व श्रद्धालु यहीं से यात्रा शुरू करते हैं। अचानक आए मलबे ने वहां मौजूद तीर्थयात्रियों में अफरा-तफरी मचा दी। लोग इधर-उधर भागने लगे और कई श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया।अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। चार श्रद्धालुओं को मलबे से सुरक्षित निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बचाव कार्य अभी भी जारी है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई और हादसा न हो।भूस्खलन के बाद पुराने मार्ग पर यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों को नई ट्रैक के माध्यम से आगे बढ़ने की सलाह दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कटरा और आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। ऐसे हादसे यह दर्शाते हैं कि तीर्थ स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी देना बेहद जरूरी है। तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की स्थिति की जांच अवश्य करें। साथ ही पुराने मार्ग की जगह वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग को प्राथमिकता दें। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button