Haryana
Trending

शिवरात्रि से पूर्व गुरुग्राम में भक्तिमय माहौल: विधायक ने किया शिविर आयोजन II

शिवरात्रि से पूर्व गुरुग्राम में भक्तिमय माहौल: विधायक ने किया शिविर आयोजन II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम-बोल बम बोल बम के उद्घोष से गुंजायमान हुई साइबर सिटी गुरुग्राम के विधायक ने साइबर सिटी के धनचरी में लगाया शिविर शिवभगतो का लगने लगा तांता गौमुख,गंगोत्री व हरिदुवारा से कावड़ ले शिव भगत चल रहे अपने गंतव्य की और 23 जुलाई को करेंगे अपने आराध्य का जलाभिषेक शिवरात्रि का पावन पर्व ज्यो ज्यो नजदीक आ रहा है त्यों त्यों साइबर सिटी गुरुग्राम बोल बम् बोल बम के उद्घोष से गुंजायमान होती जा रही है। शिवभगतो को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए गुरुग्राम में शिवभगतो के लिए शिविर लगाए गए है। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा दुवारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुग्राम में आयोजित किया गया  शिव कांवड़ शिविर शिवभक्ति और सेवा भाव का प्रतीक बनकर उभरा है। विधायक मुकेश शर्मा द्वारा धनचिरी कैंप गुरुग्राम में 18 जुलाई से 23 जुलाई तक शिव भगतो के लिए शिविर लगाया गया है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सेवा की भावना मजबूत होती है। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा एक गहन आध्यात्मिक तपस्या है और इन शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। धनचिरी कैंप में बनाए गए इस विशाल शिविर में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं – विश्राम, भोजन, चिकित्सा, जल सेवा के साथ-साथ श्री खाटू श्याम जी एवं भगवान भोलेनाथ का भव्य दरबार भी लगाया गया है, जहाँ भक्तजन पूजा-अर्चना कर सकते हैं। वही शिविर में पहुचे शिव भगतो की माने तो उन्हें सभी सुविधाएं मिलने से उनकी यात्रा काफ़ी सुखद हो गई है। कहा जाता है कि समुंदर मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शंकर ने ग्रहण कर लिया था। जिससे सृष्टि पर उसका दुष्प्रभाव न पड़ सके। विष पीने से भगवान को पीड़ा होने लगी। इस पर पृथ्वी पर रहने वाले लोगो ने उनका जलाभिषेक किया, जिससे विष के प्रभाव को कम किया जा सके। तभी से कावड़ की प्रथा शुरू हुई। शिव भगत हर साल गौमुख, गंगोत्री और हरी दुवारा से गंगा जी का पवित्र जल ला कर अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करते है और मन वांछित मनोकामना पाते है। साइबर सिटी में लगे शिवरो के माध्यम से न केवल शिवभक्तों की सेवा की जा रही है, बल्कि समाज में एकता, श्रद्धा और सहयोग की मिसाल भी प्रस्तुत की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button