Haryana
Trending

बिजली संकट की आशंका में भड़के ग्रामीण पराली फैक्ट्रियों को कनेक्शन देने का विरोध II

बिजली संकट की आशंका में भड़के ग्रामीण पराली फैक्ट्रियों को कनेक्शन देने का विरोध II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- सिरसा क्षेत्र के गांव फग्गू में बुधवार को बिजली की समस्या के चलते गांववासियों नें गांव में बने 33 केवी बिजली घर से कुरंगावाली क्षेत्र के रकबा में मुख्य सड़क के पास बनी पराली प्रबंधन फैक्ट्रियों को बिजली कनेक्शन देने के लिए ठेकेदार द्वारा बिजली के खंबे और केबल तार डालने के कार्य को रोककर विरोध करते हुए फग्गू की बजाय कुरंगावाली बिजली घर से ही कनेक्शन देने की बात कही। लोगों ने कहा कि इस तरह फैक्ट्रियों को बिजली सप्लाई देने के बाद सीजन में गांव में बिजली की समस्या बनेगी । जब गांव कुरगांवाली क्षेत्र के रकबा में फैक्ट्रियां लगी है और वहां भी बिजली घर बना हुआ है इसलिए वहां की फैक्ट्रियों को उसी बिजली घर से भी तो कनेक्शन जारी किया जा सकता था । जिसके बाद ग्रामीण इस कार्य को रुकवाने के लिए गुरूद्वारा साहिब में इकठ्ठा हुए और विचार विमर्श करने के बाद सिरसा उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने के लिए सिरसा रवाना हुए। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, जसमेल सिंह सहित ग्रामीण इस कार्य को रोकने के लिए सिरसा जिला उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे और शिकायत पत्र सौंपा । जब इस सबंध में रोड़ी सब डिवीजन के एसडीओ रवि कुमार से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि यह कनेक्शन देने के लिए प्रपोजल के आधार पर ही ठेकेदार द्वारा खंबे व मोटी केबल डालने का काम चल रहा था कि लोगों ने बेवजह ऐतराज किया। एसडीओ ने बताया कि कोई भी कनेक्शन के लिए अप्लाई करता है चाहे वो घर का कनेक्शन हो या फैक्ट्री का उसे निगम मना नही किया जा सकता ग्रामीणों की और से बिजली की समस्या के बारे में कहने पर उन्होंने कहा कि पहले 10 का ट्रांसफार्मर था तब भी बिजली की समस्या नहीं थी और अब तो साढ़े 12 का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे ओवरलोडिंग या अन्य किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी इस बारे में उन्होंने अपने स्तर पर ग्रामीणों को भी समझाने का प्रयास किया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button