हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रध्वज के प्रति बढ़ रही जागरूकता स्वामी रमेश साहुवाला II
हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रध्वज के प्रति बढ़ रही जागरूकता स्वामी रमेश साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हर घर तिंरगा अभियान देशभक्ति की भावना को प्रबल करता हैं और राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाता हैं। जो हमारे स्वाभिमान की पहचान हैं तथा यह हमें अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करता हैं। ये शब्द लाॅयन्स कल्ब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय चतरगढ पटटी में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तिरंगे को केवल संस्थागत कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर हर व्यक्ति के घर तक पहुँचाना हैं तथा यह अभियान नागरिकों और राष्ट्रध्वज के बीच एक व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक हैं जो हम अपने घर पर तिरंगा फहराते हैं तो यह न केवल हमारी देशभक्ति को दर्शाता हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का भी संदेश देता हैं और पूरे देश में देशभक्ति का जोश देखने को मिलता हैं। श्री साहुवाला ने कहा राष्ट्रीय ध्वज को हर भारतीय के घर तक पहुँचाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अंदोलन है जो हमारी साक्षा पहचान, स्वतंत्रता और एकता का भव्य उत्सव हैं, जा तिरंगे की भावना से ओत-प्रोत है। जो केवल एक प्रतीक नही, बल्कि हमारे राष्ट्र के सामूहिक गौरव और आंकाक्षाओं का जीवंत प्रतिनिधित्व हैं उन्होंने कहा यह अभियान भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 2022 में शुरू किया था। जिससे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा होती हैं और उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाता हैं। उन्होंने कहा यह तिरंगा देश की शक्ति और साहस, शांति और सत्य तथा वृद्धि और शुभता का प्रतीक हैं। इससे पूर्व कुसुम व नीलम में मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला समाजहित में कार्य कर रहे है, जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं तथा सभी ने मिलकर “जय हिन्द” के नारे लगाए। इस अवसर पर जानवी, हीना, अंजली, नंदनी, काजल, कविता, अमनदीप, रेखा, नीलम, कुसुम, सिमरन तथा प्रवीन उपस्थित थें।। #newstodayhry @newstodayhry



