madhya pradesh
Trending

समिति कार्यालय शंकरपुर में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण II

समिति कार्यालय शंकरपुर में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण II

समिति कार्यालय शंकरपुर में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण:-

अशोकनगर-(पवन कुमार लोधी):- हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत निकाली सरजापुर में तिरंगा रैली , बच्चों को किया प्रसाद वितरण।ईसागढ़ हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री सिद्ध बाबा सोंधना सेवा प्रचार प्रसार समिति शंकरपुर द्वारा समिति कार्यालय शंकरपुर में ध्वजारोहण किया। ग्रामीणों के साथ घर – घर जाकर लोगों को राष्ट्रीयता के प्रति जागरूक करने हेतु तिरंगे दिए और विद्यालय के बच्चों संग तिरंगा रैली निकाली गई और तिरंगे का महत्व बताया II

बच्चों को तिरंगे देते हुए अभियान की जानकारी दी:-

वहीं सरजापुर प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को तिरंगे देते हुए अभियान की जानकारी दी मौक़े पर शिक्षक उपस्थित रहे।इसके साथ श्री सिद्ध बाबा सोंधना सेवा प्रचार प्रसार समिति के उद्देश्य के बारे में भी बताया गया यह समिति शासन प्रशासन द्वारा संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी के बारे में बताकर ग्रामीणों को जागरूक करती है। और उनके कार्यों में सहयोग प्रदान करती है।

सेवा प्रचार प्रसार समिति जन कल्याण कार्य:-

श्री सिद्ध बाबा सोंधना सेवा प्रचार प्रसार समिति जन कल्याण कार्य में अपनी सहभागिता निभा रही है जिसमे गरीब कन्याओं की शादी, वृद्धजनों की सेवा और शिक्षा स्वास्थ्य जैसे कार्यों में अपनी सहभागिता लगातार बनाए रखने का कार्य कर रही है। सचिव दिनेश कुमार सेन पत्रकार ने बताया कि हमारी समिति द्वारा गरीब परिवार के लिए आर्थिक मदद दिलाने का कार्य करती है अधिकारी, जन प्रतिनिधि समाजसेवी लोगों के जन सहयोग से कई कार्य करा चुकी है समिति द्वारा मंदिर निर्माण कार्य और 12 गरीब कन्याओं के विवाह कराना समिति की बड़ी उपलब्धि बताई गई । आगामी समय में भी हम ऐसे कई कार्य करने जा रहे हैं जिसमे शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली जाएगी। । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button